हरियाणा CM ने गीता पर हाथ रख खाई कसम:मनोहर बोले- HPSC भर्ती में गड़बड़ी पर कोई नहीं बचेगा; जो शामिल मिला, बर्खास्त होगा

हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र की दूसरे दिन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हुई। ​​​सदन की कार्यवाही में प्रश्न काल से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंत्री कमलेश ढांडा के भतीजे के निधन पर शोक प्रकट किया। - Dainik Bhaskarहरियाणा विधानसभा के विंटर सेशन के दूसरे दिन कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे के आमने-सामने हुए। इस दौरान सरकारी नौकरी में पर्ची-खर्ची को लेकर उठे विवाद के बीच सीएम मनोहर लाल ने सदन में गीता पर हाथ रखकर कसम खाई। उन्होंने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की भर्ती में अगर किसी अधिकारी की संलिप्तता मिलती है तो उसे तुरंत बर्खास्त किया जाएगा।

इससे पहले कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान ने कहा एचपीएससी में पर्ची और खर्ची डिप्टी सेक्रेटरी से पकड़ी गई। कादियान ने कहा सीएम साहब आप गीता को मानते हैं अर्जुन बनकर लगाओ तीर।

विधानसभा में जहरीली शराब का मुद्दा गूंजा
हरियाणा विधानसभा के विंटर सेशन के दूसरे दिन जहरीली शराब का मुद्दा गूंजा। इनेलो विधायक अभय चौटाला, कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा, बलराज कुंडू ने यमुनानगर-अंबाला में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर सवाल किए। अभय चौटाला ने कहा कि जहरीली शराब पर नकेल कसने में सरकार फेल रही है। सदन में सरकार की तरफ से अनिल विज ने बताया कि जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत हुई।

इस मामले में पांच FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। यमुनानगर और अंबाला में कुल 52 गिरफ्तारियां हुई हैं। विज ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। पांच लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। दयाल योजना के तहत 8 मृतक परिवारों को मुआवजा दिया गया।

सदन में जींद प्रकरण को लेकर हंगामे के दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हंसते हुए नजर आए, जिस पर कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने सवाल उठाए।
.

Recent Stories