सरगुजा संभाग में गिरे ओले…बिछी बर्फ की चादर:आम, महुआ और सब्जी की फसल को नुकसान, बलरामपुर में बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत

बलरामपुर के सामरीपाट में शुक्रवार सुबह जमकर ओले गिरे।छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में मौसम का मिजाज बदल गया है। बलरामपुर जिले में आज (शुक्रवार) सुबह जमकर ओले गिरे। ओलावृष्टि से लहसुनपाट और सामरीपाट का इलाका कश्मीर की तरह नजर आने लगा। वहीं ओले से आम, महुआ और सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा है। पेंड्रा में भी जमकर बारिश हुई है। जिससे तापमान में गिरावट आई है।

वहीं बलरामपुर में गुरुवार शाम बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। बता दें कि, शुक्रवार और शनिवार को सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कई स्थानों पर बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। वहीं रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

प्रदेश से होकर गुजर रही टर्फ लाइन (द्रोणिका) और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण समुद्र से नमी आ रही है। इसके असर से रायपुर में गर्मी में थोड़ी कमी आई है।

.

Recent Stories