Tuesday, February 17, 2026

5 दिन से लड़की लापता, विरोध में शहर बंद:परिजन बोले- सज्जाद ले गया;पुलिस को मिला लेटर- उसमें युवती के मर्जी से जाने का जिक्र

गरियाबंद में पिछले 5 दिनों से लापता हुई लड़की के मामले में सर्व हिंदू समाज काफी नाराज है। अब तक युवती के बारे जानकारी नहीं मिल पाने के कारण समाज ने सोमवार को छुरा शहर बंद करा दिया। हिंदू समाज और लड़की के परिजन धरने पर बैठ गए हैं। इन लोगों का कहना है कि जब तक लड़की का पता नहीं चलता, तब तक विरोध जारी रहेगा।

परिजनों ने यह भी कहा है कि उसे एक सज्जाद अली नाम का लड़का बहलाकर अपने साथ ले गया है। ये लव जेहाद का मामला है। उधर, पुलिस को एक लेटर मिला है। जिस लेटर में इस बात का जिक्र है कि युवती अपनी मर्जी से लड़के के साथ गई है। फिलहाल छुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

Recent Stories