रोड पर चलने लगे भूत-पिशाच, लोगों ने ली सेल्फी VIDEO:CG में बहरूपियों की परेड, मुर्गों और वनवासियों ने किया जमकर डांस

आपने कभी दिनदहाड़े रोड़ पर भूत-पिशाचों को चलते देखा है..क्या फेसबुक, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम रोड पर रोड पर परेड करते नजर आए हैं, जवाब होगा नहीं। मगर छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में ऐसा ही देखना मिला है। यहां चिरमिरी में बहरूपिया महोत्सव मनाया गया। जिसमें लोग भूत-पिशाच की वेशभूषा धारण करके निकले। इसके अलावा लोगों ने वनवासियों और मुर्गों का रूप धारण कर रोड पर ही जमकर डांस किया है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इनके साथ लोगों ने खूब सेल्फी भी ली है।

चिरमिरी में यूथ क्लब ने ये आयोजन किया। यहां 50 से ज्यादा बहरूपियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सड़क पर निकले बहुरूपियों को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे। हर्षोल्लास, उमंग के साथ स्वस्थ मनोरंजन के लिए संकल्पित यूथ क्लब चिरमिरी की ओर से बहुरूपिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मनेंद्रगढ़ में साल के आखिरी दिन वहीं चिरमिरी में नए साल में ये आयोजन स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से होता है। प्रतियोगिता में लोगों ने अवतार-2, मां काली, भगवान शिव, तांत्रिक, मोबाइल फोन, विभिन्न प्रकार के जानवरों का भी वेश धरा। ग्लोबल वॉर्मिंग के खिलाफ भी बहरूपियों ने वेश धारण कर संदेश दिया।

साधु का रूप धरे हुए लोग।
साधु का रूप धरे हुए लोग।

कथकली और आदिवासी नृत्य करते हुए भी बहरूपिये नजर आए। वहीं कुछ लोगों ने भूत-प्रेत का भी वेश बनाया। बुजुर्ग होते माता-पिता की देखभाल करने का संदेश भी बहरूपियों ने दिया। उन्होंने हाथ में तख्ती पकड़ी हुई थी, जिसमें माता-पिता की सेवा का संदेश दिया गया था। ये वेश छोटे-छोटे बच्चों ने धारण किया था।

कुछ बच्चे श्रीराम-लक्ष्मण, हनुमान का भी भेष बनाए हुए थे। पेड़ बचाने का संदेश भी दिया गया। वहीं प्रतियोगिता में चिरमिरी बचाओ आंदोलन की झांकी भी प्रस्तुत की गई। कुछ बच्चियां छत्तीसगढ़ महतारी भी बनी हुई थीं तो एक युवक सैनिक और किसान भी बना हुआ नजर आया। वराह अवतार में भी एक युवक नजर आया। कुल मिलाकर बहरूपियों ने अपनी वेशभूषा से एक अलग ही संसार रच दिया था।

सोशल मीडिया को लेकर जागरूक किया बहरूपियों ने।
.

Recent Stories