यूपी की तरह बिहार के मुजफ्फरपुर में गैंगरेप-मर्डर के आरोपी का घर शनिवार (17 अगस्त) को बुलडोजर से ढहा दिया गया। पुलिस प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ आरोपी के घर पहुंची। पहले कुर्की- जब्ती की कार्रवाई की फिर बुलडोजर से अपराधी के घर को गिरा दिया।
7 दिन पहले 14 साल की नाबालिग को आरोपी ने गन पॉइंट पर घर से उठाया था। इसके बाद उसका गैंगरेप हुआ। नाबालिग का शव घटना के अगले दिन यानी सोमवार को बिना कपड़ों के मिला था। इस मामले में मुख्य आरोपी संजय राय सहित 5 आरोपी फरार हैं। घटना के 7 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी है।
इससे पहले शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर SDPO कुमार चंदन ने संजय राय के घर पर नोटिस चिपकाया था। SDPO ने ऐलान भी किया था कि अगर आरोपी ने शनिवार दोपहर 12 बजे तक सरेंडर नहीं किया तो संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।


