कोटमीसोनार . छत्तीसगढ़ के कोटमीसोनार क्रोकोडाइल पार्क में पहली बार वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया जा रहा है, जिसमें ड्रोन और ऑक्युलर सर्वे के माध्यम से मगरमच्छों की गणना की जा रही है। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य मगरमच्छों की संख्या का सही आंकलन करना और उनके संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाना है।
पार्क के अधिकारियों के अनुसार, इस सर्वेक्षण को लेकर वैज्ञानिक टीम ने ड्रोन और टेलीस्कोप की मदद से मगरमच्छों की गतिविधियों और उनकी संख्या की सटीक गणना शुरू कर दी है। यह तरीका पहले से कहीं अधिक प्रभावी और सटीक माना जा रहा है, क्योंकि इससे मगरमच्छों की स्थिति को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है।


