राम मंदिर में सोने के दरवाजे की पहली फोटो:3 दिन में 13 और दरवाजे लगेंगे; 42 दरवाजों पर 100Kg सोने की परत चढ़ाई जाएगी

यह राम मंदिर के सोने के दरवाजे की पहली तस्वीर है।अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के सोने के दरवाजे की पहली तस्वीर सामने आई है। यह दरवाजा करीब 12 फीट ऊंचा और 8 फीट चौड़ा है। इसे फर्स्ट फ्लोर पर लगाया गया है। आने वाले 3 दिनों में 13 और दरवाजे लगाए जाएंगे।

गर्भगृह में सिर्फ 1 दरवाजा होगा। इसके चौखट के ऊपर भगवान विष्णु की शयन मुद्रा में चित्र को उकेरा गया है। राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगेंगे। इनमें से 42 पर 100Kg सोने की परत चढ़ाई जाएगी।

सीढ़ियों के पास 4 दरवाजे लगेंगे। इन पर सोने की परत नहीं होगी। इन दरवाजों को महाराष्ट्र की सागौन की लकड़ी से बनाया गया है। इन पर हैदराबाद के कारीगरों ने नक्काशी का काम किया है।

.

Recent Stories