बिलासपुर. जिले में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. एनएसयूआई के प्रदेश सचिव ने गुंडागर्दी दिखाते हुए दो युवकों पर कार चढ़ा दी. दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उस वक्त और भी लोग वहां पर मौजूद थे. जो बाल-बाल बच गए. घटना में घायल एक युवक की हालत गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं दूसरे के पैर में गंभीर चोटें आई है. पुलिस मामले की शिकायत पर आरोपी की तलाश में जुट गई है.
सत्ता के नशे में ‘मौत का खेल’: NSUI प्रदेश सचिव की खुलेआम गुंडई, सरेराह कांग्रेस महासचिव समेत 2 युवकों को गाड़ी से रौंदा
.


