बजरंग-साक्षी समेत 109 लोगों पर FIR:विनेश बोलीं- दिल्ली पुलिस ने पीछा किया, क्या पता बृजभूषण ने हथियारबंद आदमी भेजे, हमारा एनकाउंटर करना हो?

दिल्ली में नए संसद भवन के सामने महापंचायत करने जा रहे पहलवानों और पुलिस के बीच रविवार को झड़प हुई। पुलिस ने महापंचायत की इजाजत नहीं दी थी। झड़प के बाद विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया समेत कई पहलवानों को हिरासत में लिया गया।

इसके बाद पुलिस ने जंतर-मंतर पर 23 अप्रैल से धरना दे रहे पहलवानों के टेंट उखाड़ दिए। बजरंग, साक्षी और विनेश समेत 109 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। इन पर दंगा फैलाने, सरकारी काम में बाधा डालने जैसे आरोप हैं। इन मामलों में 7 साल तक कारावास का प्रावधान है।

पुलिस एक्शन के बाद विनेश ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर से जा रहे पहलवानों का पुलिस ने पीछा किया। सवाल करने पर सुरक्षा मुहैया कराने का हवाला दिया। विनेश बोलीं- क्या पता बृजभूषण ने ही अपने हथियारबंद लोग भेजे हों और हो सकता है हमारा एनकाउंटर करा दिया जाए।

महिला रेसलर्स ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं और वे उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर 23 अप्रैल से धरना दे रहे हैं।

.

Recent Stories