फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन पहुंची बाबा की शरण मेंः उज्जैन में महाकाल के किए दर्शन, बोली- सब खुशहाल रहे

उज्जैन। बालीवुड की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन (Famous Bollywood film actress Raveena Tandon) बाबा महाकाल की शरण में पहुंची। उज्जैन महाकाल मंदिर (Ujjain mahakal temple) पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। रविवार दोपहर में अदाकारा रवीना टंडन बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी (priest) बाला गुरु ने प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन को मंदिर के गर्भगृह में पूजन अर्चन (worshiped) व अभिषेक करवाया।

गर्भग्रह में बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया। पुजारी बाला गुरु ने सभी पूजन-अर्चन करवाया। नंदी हॉल में बैठकर माथे पर तिलक लगवाया। महाकाल मंदिर से निकलने के बाद मीडिया से कहा कि मनोकामना और सबकी खुशहाली की कामना की है। उन्हें फिल्म के संबंध में चर्चा करने से साफ इनकार कर दिया। बोली- धार्मिक स्थल पर करियर की बात नहीं होनी चाहिए। विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन ने मंदिर में स्थित अन्य देवी स्थलों के भी दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए जिन्होंने अपने सिर पर तिलक भी लगवाया था।

.

Recent Stories