कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में आवारा पशुओं से परेशान किसान ने एक ऐसा कदम उठाया कि प्रशासन में हड़कंप मच गया है. यहां किसान ने हाईटेंशन पोल पर ही अपना आशियाना बना लिया. जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है. जबकि अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए हैं.दरअसल, पूरा मामला कानपुर देहात के अकबरपुर तहसील क्षेत्र के खान चंद्रपुर का मामला है. जहां आवारा पशुओं से परेशान किसान हाईटेंशन पोल पर चढ़ गया. इतना ही नहीं, हाईटेंशन पोल पर किसान ने अपना आशियाना बना लिया.बताया जा रहा है कि किसान खेतों की रखवाली करने को लेकर ऐसा कदम उठाया. किसान आवारा पशुओं से परेशान था. पशु लगातार किसान की फसल को चौपट कर रहे हैं. फसलों की बर्बादी से परेशान किसानों ने ये कदम उठाया.


