उज्जैन पहुंचे फग्गन सिंह और नरोत्तम मिश्रा: बाबा महाकाल के किये दर्शन

उज्जैन। केंद्रीय इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते (Faggan Singh Kulaste) उज्जैन (Ujjain) पहुंचे। जहां उन्होंने महाकाल के दर्शन किये। गर्भ गृह में बाबा महाकाल (Baba Mahakal) का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। वहीं मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी महाकाल मंदिर (Mahakal Mandir) पहुंचे। चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किये। नंदी हॉल में बैठकर आराधना की। नरोत्तम मिश्रा भक्ति में लीन दिखाई दिए।

गृहमंत्री मिश्रा (Dr. Narottam Mishra) महाकाल के दर्शन के बाद उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के निवास पहुंचे। जहां उन्होंने मोहन यादव की दिवंगत माता को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि माता श्री के चरणों में नमन करने आया हूं। ऐसी मां जिन्होंने मोहन यादव को सेवा के लिए समर्पित किया।

.

Recent Stories