बुजुर्ग टीचर की 28 की लड़की से तीसरी शादी:बेटों ने सौतेली मां, दादा की गला रेतकर हत्या की, पिता को भी चाकू मारे, हालत गंभीर

कानपुर देहात में 2 बेटों ने बाबा और 28 साल की सौतेली मां की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। फिर पिता पर भी चाकू से कई वार किए। इसके बाद दोनों भाई घर के दूसरे कमरे में जाकर सो गए। दरअसल, रिटायर्ड टीचर ने अपने से 34 साल छोटी लड़की से तीसरी शादी की थी। इसके बाद से घर में हमेशा लड़ाई-झगड़ा होता था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जबकि घायल को लेकर जिला अस्पताल गए। पुलिस ने दोनों बेटों को हिरासत में ले लिया। घटना भोगनीपुर के अमरौधा गांव में बुधवार देर रात की है। पुलिस को ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि इनके बीच अक्सर विवाद होता था। कल रात भी जमकर बवाल हुआ था।

  • अब आपको सिलसिलेवार पूरा मामला बताते हैं…
यह फोटो मृतक खुशबू की है। जिसकी सौतेले बेटों ने हत्या कर दी।
यह फोटो मृतक खुशबू की है। जिसकी सौतेले बेटों ने हत्या कर दी।

कानपुर देहात के अमरौधा गांव के विमल द्विवेदी (62) अंगदपुर गांव के सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। अभी 2 महीने पहले ही वह रिटायर हुए थे। उन्होंने एक साल पहले जगम्मनपुर गांव की खुशबू (28) से वृंदावन में तीसरी शादी की थी। विमल द्विवेदी अपने पिता राम प्रकाश (85) और बहू खुशबू के साथ रहते हैं।

विमल ने 3 शादी की है। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उससे एक बेटा ललित (23) है। वहीं दूसरी पत्नी अभी जिंदा है। उससे भी एक बेटा अक्षत (25) है। जबकि दूसरी पत्नी के जिंदा होने के बाद भी विमल ने तीसरी शादी कर ली।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस जांच पड़ताल करते हुए।
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस जांच पड़ताल करते हुए।

पैसों को लेकर भी था विवाद
इसी बात को लेकर दोनों बेटे नाराज रहते थे। घर में अक्सर लड़ाई भी होती थी। बेटों का कहना था कि हम लोगों की शादी की उम्र में खुद शादी कर रहे हैं। पिता रिटायरमेंट पर मिले पैसे अपनी तीसरी पत्नी पर ज्यादा खर्च करते थे। इसी बात को लेकर भी विवाद था।

मौके पर मौजूद पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से पूछताछ भी की है।
मौके पर मौजूद पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से पूछताछ भी की है।

गला रेत कर की गई हत्या
पुलिस ने बताया, बुधवार रात 12 बजे पैसे और शादी की बात को लेकर दोनों बेटों का पिता विमल से झगड़ा हुआ। इसके बाद गुस्से में आकर दोनों बेटों ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया। सबसे पहले धारदार हथियार से सौतेली मां खुशबू की गला रेत कर हत्या कर दी। उसको बचाने आए बाबा राम प्रकाश को भी मार दिया। इसके बाद अपने बाप विमल पर भी हमला बोल दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल विमल हैलट अस्पताल रेफर
वहीं ग्रामीणों को जब विवाद की जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना सुबह 4 बजे पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो खून से लथपथ विमल मिला। जिसे इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।

.

Recent Stories