Sunday, February 15, 2026

चाइल्ड पोर्न क्लिप शेयर करने वाले बुजुर्ग को भेजा गया जेल

पॉर्न वीडियो देखने और क्लिप्स को शेयर करने का चस्का एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। रायपुर की पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में 64 साल के एक शख्स गिरफ्तार किया है। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अब बुजुर्गों को फिलहाल 7 दिनों के लिए जेल भेज दिया है। केस की अगली सुनवाई अगले सप्ताह होगी। मामला न्यू राजेंद्र नगर इलाके का है। 64 साल के वासुदेव थौरानी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, कहीं से बच्चों की एक अश्लील वीडियो क्लिप मिली और इसे वासुदेव ने शेयर कर दिया।

read more जब यूक्रेन की इस महिला सांसद ने उठा ली बंदूक, सोशल मीडिया पर रूस को धमकी देता पोस्ट वायरल

वीडियो शेयर करते ही चाइल्ड पॉर्नोग्राफी पर नजर रखने वाली पुलिस की टीम एक्टिव हुई और घर पर दबिश देकर वासुदेव थौरानी को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्चों से जुड़े अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करना कानूनन जुर्म है। इसकी निगरानी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की टीम दिल्ली से करती है। किसी भी नंबर या सोशल मीडिया अकाउंट से जब इस तरह की आपत्तिजनक चीजें पोस्ट की जाती है तो उसकी जानकारी टीम को मिलती है। उसके बाद शख्स को गिरफ्तार कर लिया जाता है

read more छत्तीसगढ़ की जानी-मानी अभिनेत्री का पुलिस ने किया रेस्क्यू, जिस्मफरोशी गिरोह से छुड़ाया

। इस मामले में भी रायपुर की सिविल लाइन थाने की पुलिस को दिल्ली से ही इनपुट मिला, जिसके बाद 64 साल के बुजुर्गों को गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक 20 से अधिक लोगों को ऐसे गिरफ्तार किया जा चुका है।

.

Recent Stories