डीएसपी कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस में नया मोड़, मारपीट का पुराना वीडियो वायरल

रायपुर। डीएसपी कल्पना वर्मा और दीपक टंडन से जुड़े मामले में रोज नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। कभी नेताओं के साथ ली गई सेल्फी चर्चा में रहती है तो कभी दीपक टंडन के पुराने कारनामे। अब इस केस से जुड़ा एक पुराना वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें कुछ लोग दीपक टंडन की जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुछ साल पुराना है। दीपक टंडन को जानने वाले लोगों का दावा है कि जिन लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी, उनसे उसने जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की थी। जब पीड़ित लोग अपने पैसे वापस मांगने उसके पास पहुंचे, तो दीपक टंडन ने उनके साथ गाली-गलौच और बदसलूकी शुरू कर दी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर दीपक टंडन के पुराने विवादों पर चर्चा तेज हो गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसे व्यक्ति के खिलाफ पहले कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

पुलिस जांच के घेरे में पुराने आरोप

सूत्रों के मुताबिक, अब पुलिस इस वायरल वीडियो और ठगी के आरोपों को भी मौजूदा केस से जोड़कर देख रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दीपक टंडन पर पहले कितने मामले दर्ज थे और किन-किन शिकायतों को नजरअंदाज किया गया।

.

Recent Stories