अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump का नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर को धमकी भरा संदेश भेजा है. इस चिट्ठी में ट्रंप ने कहा कि उन्हें नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया है, इसलिए शांति उनके लिए कोई प्राथमिकता नहीं रह गई. नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने सोमवार (19 जनवरी 2026) को पुष्टि की है कि उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक संदेश मिला है, जिसमें उन्होंने कहा है कि नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने के बाद वे शांति के लिए बाध्य नहीं हैं.


