Tuesday, February 17, 2026

CRPF ने जम्मू-कश्मीर में एक साल में मारे 175 आतंकवादी​​​​​​​, 183 को गिरफ्तार किया

CRPF ने जम्मू-कश्मीर में 175 आतंकवादियों को मार गिराया है। 1 मार्च 2021 से 16 मार्च 2022 तक 183 को गिरफ्तार किया है। इस दौरान फोर्स ने वामपंथी उग्रवाद (LWE) से जूझ रहे राज्यों में कई ऑपरेशन चलाकर 19 नक्सलियों को मार गिराया और 699 को गिरफ़्तार किया है। जानकारी CRPF के DG कुलदीप सिंह ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि कार्रवाई में शहीद हुए जवानों को 20 लाख से बढ़ाकर 30 लाख और अन्य सभी मामलों के लिए 15 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए किया गया है।

.

Recent Stories