Tuesday, December 9, 2025

बजरंग पूनिया के तिरंगे पर पैर रखने पर विवाद:विनेश के स्वागत वाली कार के बोनट पर चढ़े, वहां लगे पोस्टर पर झंडे बने थे

यूजर आशीष पांडे ने लिखा- ये हैं बजरंग पूनिया। ऐसा भी क्या स्वागत करो कि तिरंगे का अपमान कर दो।पेरिस से वतन लौटी विनेश फोगाट के वेलकम प्रोग्राम में रेसलर बजरंग पूनिया विवादों में आ गए। विनेश फोगाट के स्वागत के लिए लाई गई जी-वैगन कार की बोनट पर तिरंगे के पोस्टर लगे थे। इस दौरान बजरंग कार के बोनट पर चढ़ गए। उनके पैर के नीचे तिरंगे का पोस्टर आ गया।

वीडियो वायरल होते ही बजरंग ट्रोल होने लगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर सुधीर मिश्रा ने लिखा, ‘तिरंगे पर पैर रखे खड़ा है, लेकिन कोई कुछ नहीं कहेगा… यह तिरंगा से भी बड़ा है, क्योंकि ये खिलाड़ी रहा है। बजरंग को नेता बनने की कितनी जल्दी है? इस व्यक्ति को तिरंगा भी नहीं दिखता।’

बजरंग पूनिया को लेकर की गई पोस्ट पढ़ें…

यूजर द हॉक आई ने लिखा- बजरंग पूनिया तिरंगे के पोस्टर पर खड़े हैं। दीपेंद्र हुड्‌डा ने उन्हें रोका तक नहीं।
यूजर द हॉक आई ने लिखा- बजरंग पूनिया तिरंगे के पोस्टर पर खड़े हैं। दीपेंद्र हुड्‌डा ने उन्हें रोका तक नहीं।
यूजर वैभव भोला ने लिखा- देश की शान तिरंगे पर पैर रख खड़े हैं बजरंग पूनिया। अब क्या ही बोलें इस पहलवान को।
यूजर वैभव भोला ने लिखा- देश की शान तिरंगे पर पैर रख खड़े हैं बजरंग पूनिया। अब क्या ही बोलें इस पहलवान को।
यूजर आदित्य ने लिखा- पहले पद्म श्री का अपमान किया और अब देश के तिरंगे पर खड़े हैं। बजरंग पूनिया थोड़ी शर्म आनी चाहिए।
यूजर आदित्य ने लिखा- पहले पद्म श्री का अपमान किया और अब देश के तिरंगे पर खड़े हैं। बजरंग पूनिया थोड़ी शर्म आनी चाहिए।
यूजर प्रिया सिंह ने लिखा- तिरंगे का अपमान करने पर बजरंग पूनिया को शर्म आनी चाहिए।
यूजर प्रिया सिंह ने लिखा- तिरंगे का अपमान करने पर बजरंग पूनिया को शर्म आनी चाहिए।
यूजर आशीष पांडे ने लिखा- ये हैं बजरंग पूनिया। ऐसा भी क्या स्वागत करो कि तिरंगे का अपमान कर दो।
यूजर आशीष पांडे ने लिखा- ये हैं बजरंग पूनिया। ऐसा भी क्या स्वागत करो कि तिरंगे का अपमान कर दो।

बृजभूषण पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे
भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण पर महिला रेसलर्स ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसे लेकर बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक की अगुआई में आंदोलन हुआ। पहलवानों ने पहले जंतर-मंतर पर धरना दिया। फिर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाने के बाद दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण पर केस दर्ज किया। इस मामले की कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

.

Recent Stories