रमन सिंह के खिलाफ राजभवन पहुंची कांग्रेस:कहा – पूर्व मुख्यमंत्री के पास बेहिसाब संपत्ति, एसीबी ने जांच का प्रस्ताव भेजा है, अनुमति दें राज्यपाल

कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ एक और मोर्चा खोल दिया है। यह आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़ा है। कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा। उन्होंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर डॉ. रमन सिंह के खिलाफ एसीबी की जांच को अनुमति देने की मांग की। एंटी करप्शन ब्यूरो-एसीबी ऐसी जांच का प्रस्ताव काफी पहले ही भेज चुका है, जिस पर राज्यपाल की अनुमति बाकी है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ राजनांदगांव के कांग्रेस नेता नवाज खान ने एक शिकायत की थी। उसमें उन्होंने रमन सिंह और उनके पुत्र अभिषेक सिंह पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाया था। सरकार ने इसकी जांच एंटी करप्शन ब्यूरो-एसीबी और EOW को सौंपा था। शुरुआती जांच के बाद एसीबी ने इन आरोपों को जांच योग्य पाया है। पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक के खिलाफ जांच से पहले नियम आड़े आये तो एंटी करप्शन ब्यूरो ने सरकार से इसकी अनुमति मांगी। सरकार की ओर से यह प्रस्ताव राजभवन भेजकर उसपर राज्यपाल की अनुमति मांगी गई, लेकिन अब तक उसपर कोई फैसला नहीं हो पाया है।

.

Recent Stories