कांग्रेस पार्षद ने युवक को पीटा:विकास कार्यों को लेकर सवाल करने पर हाथापाई, BJP पर वीडियो को गलत तरीके से पेश करने का आरोप

भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल के घर के सामने कांग्रेसी पार्षद आदित्य सिंह ने एक युवक की पिटाई कर दी। इसका विडियो सामने आया है। सेक्टर-5 महापौर नीरज पाल के घर के सामने एक निजी न्यूज चैनल का डिबेट शो था।

कार्यक्रम में जोगी कांग्रेस की तरफ से ईश्वर उपाध्याय और जहीर खान सवाल जवाब कर रहे थे। कांग्रेस के दोनों जिलाध्यक्ष, महापौर और अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पार्षद मौजूद थे। विकास कामों को लेकर युवक के सवाल से कांग्रेसी बौखला गए और हाथापाई की नौबत आ गई।

डिबेट कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी और दूसरे गुट के लोगों में झगड़ा हो गया।
डिबेट कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी और दूसरे गुट के लोगों में झगड़ा हो गया।

एक युवक ने भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर से पूछा कि आपकी सरकार ने 16% एससी आरक्षण देने का वादा किया था, जो नहीं मिला। कांग्रेस सरकार ने हमारे साथ धोखा किया है। इसी दौरान एक मुस्लिम लड़के ने कहा कि आपने हमें कब्रिस्तान देने का वादा किया था, 5 साल हो गए कुछ नहीं मिला। सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते है। यह सुनते ही कांग्रेसी आक्रोशित हो गए। इतने में वार्ड 7 के कांग्रेस पार्षद और एमआईसी मेंबर आदित्य सिंह ने युवक के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। भाजपा का आरोप है कि वह लड़का सतनामी समाज का था और इस तरह लड़के को मारना पूरे समाज की तौहीन है।

कांग्रेसियों की गुंडागर्दी चरम पर पहुंच चुकी है- पीयूष मिश्रा
भाजपा के पार्षद पीयूष मिश्रा के मुताबिक जिस कार्यक्रम में ये हुआ है वहां राजनीतिक दलों को तर्क वितर्क करने के लिए बुलाया गया था। वहां सामाजिक, राजनीतिक, और वरिष्ठ लोग मौजूद थे। ऐसे में सरकार से सवाल पूछने पर कांग्रेसी पार्षद आदित्य सिंह का मारपीट करना गलत है। सरकार और स्थानीय विधायक के संरक्षण में शहर में गुंडागर्दी चरम पर पहुंच गई है। शहर में आए दिन कांग्रेसी गुंडे झगड़ा कर रहे हैं। पहले एक उद्योगपति को बेरहमी से मारा और अब एक सतनामी समाज के लड़के को मारा गया।

.

Recent Stories