Thursday, February 19, 2026

CM भूपेश ने 238 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, संगम पर आरती कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिवरीनारायण को बड़ी सौगात दी है. इस अवसर पर सीएम भूपेश ने बाबा घाट पर स्थित माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण किया. साथ ही 238 करोड़ के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया है. वहीं सीएम भूपेश शिवरीनारायण में महानदी, शिवनाथ एवं जोंक नदी के संगम पर आरती कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्री ताम्रध्वज साहू , डॉ शिव कुमार डहरिया, राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास और आम नागरिकों ने भी आरती की.

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवरीनारायण में आज रामनवमी पर्व के मौके पर भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपने चिर-परिचित अंदाज में एक से बढ़कर एक सुप्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया. जलोटा की प्रस्तुति के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूरी तरह से डूबे हुए नजर आए. इस दौरान मुख्यमंत्री खुद को रोक नहीं पाए और मानस गायन विजेता दल के साथ खुद भी खंजरी वाद्ययंत्र लेकर संगत में बैठ गए. इसके बाद मुख्यमंत्री मंच से नीचे उतरे और भजन गायक पद्मश्री अनूप जलोटा के भक्ति से परिपूर्ण गीतों का लुत्फ उठाया.

.

Recent Stories