CM निवास में होगा सम्मान समारोह : राहुल के रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल टीमों का मुख्यमंत्री बघेल करेंगे सम्मान

रायपुर. छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन राहुल में शामिल बचाव दल का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सम्मान करने जा रहे हैं. सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में होगा. मासूम राहुल के सफलतापूर्वक रेस्क्यू पर मुख्यमंत्री ने बचाव दल में शामिल सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं.
गौरतलब है कि जांजगीर-चांपा जिले के पिहरीद में 11 वर्षीय राहुल साहू 10 जून की दोपहर करीब 2 बजे खेलते वक्त घर के नजदीक ही खुले बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था. इसकी सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तत्काल राहुल के रेस्क्यू के प्रयास शुरू कर दिए थे.

.

Recent Stories