रायपुर. कांग्रेस नेताओं के घर पर ईडी की कार्रवाई पर सीएम बघेल ने हमलावर रुख इख्तियार किया है. सीएम बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, रमन सिंह जी और राजेश मूणत ईडी के प्रवक्ता बने हुए है. ईडी लगातार परेशान कर रही है. डरने की बात नहीं है, सीधी लड़ाई नहीं लड़ते हैं, तब इस प्रकार के हथकंडे अपनाए जाते हैं. छत्तीसगढ़ के मामले में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से डरी हुई है. इसलिए लगातार कांग्रेस के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है. अडानी को समझना चाहिए, केंद्र में छत्तीसगढ़ से दो पनौती गए हैं, जब से गए तब से देख लीजिए क्या स्थिति है.
मूणत जब छत्तीसगढ़ आए तब क्या था पुराना प्रिंटिंग प्रेस, पुरानी मोटरसाइकिल, अभी करोड़ों रुपए का इनकम कहां से आ गया? परिवार की शादी में करोड़ों फेंक रहे हैं. उनके यहां छापा क्यों नहीं पड़ता. जब आए तो कितनी संपत्ति थी ये पूरा रायपुर जानता है, उसके बाद ऐसा कौन सा काम कर लिया, कौन सा धंधा कर लिया जो उनकी आय इतनी बढ़ गई, वहां क्यों नहीं डालते छापा.


