रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक रखी गई है. यह बैठक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में 11 बजे से होगी. कैबिनेट में कर्मचारियों के DA और HRA की मांग को लेकर हो चर्चा सकती है.इसके साथ ही CM हाउस में कैबिनेट की बैठक में नए विकास कार्यों पर मुहर लग सकती है. आगामी धान ख़रीदी के लिए रणनीति को लेकर चर्चा हो सकती है.


