रायपुर। हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमन्ना शनिवार की शाम रायपुर पहुंचे. इस दौरान विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने रायपुर एयरपोर्ट में उनका छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से स्वागत किया.
हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में 1 अगस्त को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना दिल्ली से नियमित विमान से रात 8.40 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचे. इस मौके पर मौजूद प्रदेश के विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने उन्हें बुके भेंटकर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से स्वागत किया. विधि मंत्री मोहम्मद अकबर के बाद मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा, विधि सचिव आरके तिवारी समेत राज्य के अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.


