बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सभी 56 घंटे तक सड़क पर रहे:रायगढ़ में रोड को बनवाने वहीं खाना खाया, रात बिताई; काम शुरू हुआ, तब हटे

सड़क निर्माण के शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया। - Dainik Bhaskarरायगढ़ जिले के 2 गांव, जहां के बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सभी 56 घंटे तक सड़क पर रहे। खाना सड़क पर, सोना सड़क पर। ये संघर्ष इसलिए क्योंकि 16 किलोमीटर की सड़क खराब थी और सब परेशान हो चुके थे। पूरे गांव ने सत्याग्रह का सहारा लिया और सड़क जामकर धरने पर बैठ गए। 56 घंटे बाद सड़क का काम शुरू हुआ, तब हटे।

खरसिया से छाल तक 16 किमी की बदहाल सड़क बनवाने ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्गों समेत ग्रामीणों ने 2 रातें सड़क पर बिताई। मंगलवार सुबह 9 बजे से खेदापाली और चंद्रशेखरपुर एडु के ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू किया था।

गुरुवार की शाम को मटेरियल गिराकर सड़क निर्माण का काम शुरू किया गया।
गुरुवार की शाम को मटेरियल गिराकर सड़क निर्माण का काम शुरू किया गया।
सड़क निर्माण का काम शुरू हुआ तभी ग्रामीणों ने अपना आंदोलन खत्म किया।
सड़क निर्माण का काम शुरू हुआ तभी ग्रामीणों ने अपना आंदोलन खत्म किया।

सड़क पर टेंट लगाकर ग्रामीण बैठ गए। ग्रामीणों को समझाइश देने अधिकारी भी पहुंचे, लेकिन उनकी मांग थी कि जब तक रोड का निर्माण शुरू नहीं होगा, वे नहीं हटेंगे। गुरुवार शाम 5 बजे से सड़क निर्माण काम शुरू किया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया।

.

Recent Stories