छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी:व्यापारियों को 540 रु वर्गफीट में जमीन, पत्रकारों को मकान खरीदने पर 15% की छूट

मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक में सीएम भूपेश बघेल के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद रहे। - Dainik Bhaskarछत्तीसगढ़ में एक नवंबर से धान की खरीदी होगी। प्रति एकड़ 20 ​क्विंटल धान खरीदा जाएगा। नवा रायपुर के कमर्शियल हब में व्यापारियों को 540 रु वर्गफीट में जमीन दी जाएगी। कौशल्या माता विहार में मकान खरीदने पर पत्रकारों को 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। चुनाव से पहले हुई भूपेश कैबिनेट की बैठक में ये फैसले लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बेमेतरा और कोरिया जिले के 122 चिटफंड निवेशकों को 38 लाख 40 हजार 784 रुपए की राशि लौटाई ।

.

Recent Stories