बिलासपुर। दिवाली की रौनक के बाद अब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन समिति के अनुसार, इस बार देश के सबसे बड़े छठघाट में एक साथ 50 हजार से अधिक श्रद्धालु सूर्य को अर्घ्य देंगे। यह पर्व 25 नवंबर से 28 नवंबर तक मनाया जाएगा।
बिलासपुर में छठ पूजा का उत्साह पिछले एक दशक में तेजी से बढ़ा है। हालांकि यह पर्व पारंपरिक रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में ज्यादा मनाया जाता है, लेकिन अब यहाँ के पूर्वांचल प्रवासी समुदाय और स्थानीय लोग इसे बड़े उत्साह के साथ मानने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर का छठघाट लगभग 7 एकड़ में फैला हुआ है, और इतना बड़ा घाट देश में कहीं और नहीं है। आयोजक इस बार सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रख रहे हैं ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूजा कर सकें।


