CG में आज कोरोना से फिर एक की गई जान, 485 नए केस मिले

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. गुरुवार को 485 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है. आज 302 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं. वहीं बालोद में एक मरीज की मौत हुई है. छग स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 4.54 प्रतिशत हो गई है. प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 3509 हो गई है.

प्रदेश में आज 10,687 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 27 जिलों से 485 संक्रमित पाए गए. सबसे ज्यादा रायपुर में 75, दुर्ग में 57, बालोद में 34, कांकेर, धमतरी से 33-33, राजनांदगांव में 32, बस्तर में 23 मरीज पाए गए. इसके अलावा बलौदाबाजार से 20, बिलासपुर से 19, कोरबा से 17 संक्रमित पाए गए हैं.

.

Recent Stories