Sunday, February 15, 2026

CG के मंत्री का UP में देसी अंदाज, कवासी लखमा ने ग्रामीण के घर तखत पर बैठकर खाया चावल-चटनी

छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का उत्तर प्रदेश में भी देसी अंदाज देखने को मिला है। कवासी लखमा चुनाव प्रचार के लिए UP में ही डेरा डाले हुए हैं। यहां चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अमेठी विधानसभा क्षेत्र के एक ग्रामीण के घर के बाहर तखत पर बैठ कर देसी अंदाज में खाना खाया है। यहां एक परिवार ने आबकारी मंत्री के लिए खाना बनाया था। जहां लखमा ने चावल और चटनी का स्वाद लिया।

read more बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षा विभाग की पहल,,उपचारात्मक शिक्षण के माध्यम से सुधारेंगे बच्चों का गे्रड

चुनाव के मद्देनजजर लखमा पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में ही हैं। वो अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी को वोट दिलाने के लिए वे डोर-टू-डोर जाकर संपर्क भी कर रहे हैं। बुधवार को भी वह इस इलाके में गए थे। उसी दौरान उन्होंने एक ग्रामीण के घर खाना खाया था। साथ ही इलाके की ग्रामीण महिलाओं के साथ वो झाड़ू बनाते हुए भी नजर आए।

.

Recent Stories