CG BREAKING : चुनाव प्रचार करना कर्मचारी को पड़ा भारी, कलेक्टर ने किया निलंबित …

रायपुर। विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान शासकीय कर्मचारी के आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कार्रवाई हुई है. मंदिर हसौद तहसील में पदस्थ कार्यालय सहायक दिनेश कुमार गोस्वामी को निलंबित कर दिया गया है. कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है और सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का निर्देश जारी किए है.

.

Recent Stories