Thursday, August 14, 2025

CG में गर्मी के मौसम में बारिश:बस्तर संभाग में आज आंधी-बरसात के आसार; जगदलपुर में ओलों के साथ बरसा पानी, तापमान 4 डिग्री गिरा

छत्तीसगढ़ में मौसम कहीं हॉट तो कहीं कूल बना हुआ है। एक तरफ जहां बस्तर संभाग में लगातार आंधी-बरसात के हालात बने हुए हैं। वहीं प्रदेश के दूसरे हिस्सों में गर्मी के हालात है। तापामन 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। शनिवार रात बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ ओले गिरे और तेज बरसात हुई। जगदलपुर में 61 मिली मीटर बरसात दर्ज की है। रविवार को भी यहां बारिश होने के आसार है।े

इस बरसात की वजह से स्थानीय तापमान में भी बड़ी गिरावट दर्ज हुई। जगदलपुर में रात का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। यहां दिन का अधिकतम तापमान भी 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बस्तर क्षेत्र में रविवार को भी बरसात की संभावना बनी हुई है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, एक द्रोणिका मध्य छत्तीसगढ़ से दक्षिण अंदरुनी कर्नाटक तक विस्तारित है।

गर्मी में बारिश क्यों?
प्रदेश के उत्तर में पश्चिमी और दक्षिण छग में दक्षिणी हवा का आगमन लगातार जारी है। इसकी वजह से रविवार को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के जिलों में रहने की संभावना है।

.

Recent Stories