Monday, August 18, 2025

CG के बसपा विधायक का ‘सपेरा’ डांस:भतीजे की शादी में शामिल होने पहुंचे MLA केशव चंद्रा नागिन की धुन पर सपेरा बनकर जमकर झूमे

शादी समारोह में नागिन की धुन और सपेरों जैसा डांस अक्सर ही आप लोगों ने देखा होगा। तमाम ऐसे लोग हैं, जिन्होंने इसे किया भी होगा। अब इसी नागिन की धुन पर ‘सपेरा’ बनकर झूमे हैं छत्तीसगढ़ के जांजगीर से बसपा विधायक केशव चंद्रा। केशव चंद्रा में जैजैपुर विधानसभा से आते हैं। वह जमकर और बिंदास होकर मुंह में रुमाल दबाए बारात में डांस करते रहे। फिलहाल उनके डांस का यह वीडियो वायरल हो गया है।

बसपा विधायक केशव चंद्रा अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ सारंगढ़ के उच्चाभिठ्‌ठी पहुंचे थे। बारात में नागिन की धुन बजी तो विधायक भी थिरकने लगे। इस दौरान वे सपेरे के रोल में नजर आए। हालांकि यह नई बात नहीं है। इससे पहले भी 11 फरवरी को वह अपने समर्थक के बेटे की शादी में ठुमके लगाते नजर आए थे। तब डीजे की धुन पर भी उन्होंने समर्थकों के साथ जमकर डांस किया था।

केशव चंद्रा बसपा से विधायक हैं।जैजैपुर विधानसभा को बसपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। यह सीट 2008 में परिसीमन के बाद वजूद में आई। पहले चुनाव में बसपा दूसरे नंबर पर थी, लेकिन साल 2013 और फिर 2018 में हुए चुनाव में दो बार से इस सीट पर केशव चंद्रा का ही कब्जा है।

.

Recent Stories