Monday, February 16, 2026

CG में 2 करोड़ की चंदन लकड़ी पकड़ी:ट्रक में अदरक की बोरियों के नीचे छिपाया था; कर्नाटक और ओडिशा के 4 तस्कर गिरफ्तार

कोंडागांव पुलिस ने सफेद चंदन की तस्करी करते 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी आंध्र प्रदेश से प्लास्टिक बोरियों में भरकर चंदन ले जा रहे थे। उनके पास से 10 से ज्यादा प्लास्टिक की बोरियों में भरे 985 किलो चंदन की लकड़ी के टुकड़े बरामद किए गए हैं। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार तस्करों में 3 कर्नाटक और एक ओडिशा का रहने वाला है।

कोंडागांव पुलिस को सूचना मिली थी कि जगदलपुर से एक लाल रंग की ट्रक में चंदन भरकर रायपुर की ओर भेजा जा रहा है। इस पर पुलिस ने मर्दापाल तिराहा के पास चेकपोस्ट लगाया। वाहनों की तलाशी लेनी शुरू की। इस बीच लाल रंग की ट्रक जगदलपुर से कोंडागांव की तरफ आती दिखाई दी। उसे जवानों ने रुकवाया और तलाशी ली तो ट्रक के पीछे डाला में अदरक भरा हुआ था। अदरक को हटाकर जवानों ने देखा तो 10 से ज्यादा प्लास्टिक की बोरियों में सफेद चंदन लकड़ी के टुकड़े भरे थे।

.

Recent Stories