रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद की दृष्टिबाधित धावक ईश्वरी निषाद ने दुबई में आयोजित 13वें फैजा इंटरनेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप के अंतर्गत वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2022 में बुधवार को दौड़ प्रतियोगिता में भारत के लिए रजत पदक जीता है. इसे लेकर सीएम भूपेश बघेल ने बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट लिखा कि ढेर सारी बधाई, शुभकामनाएं और आशीर्वाद.


