Sunday, February 15, 2026

CEO से लिया गया जबरन इस्तीफा, me too का आरोप लगा बालको मेडिकल सेंटर के ऑफिसर पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक बड़ी खबर आ रही है। नया रायपुर स्थित बालको मेडिकल सेंटर के सीईओ पर #MeToo के तहत बड़ी कर्रवाई बालको प्रबंधन ने की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार CEO से जबरन इस्तीफा ले लिया गया है।

 

मेडिकल सेंटर की छवी धूमिल न हो इस वजह से मामले को दबाया जा रहा है। बालको प्रबंध भी इस मामले में किसी प्रकार का कोई जवाब नहीं दे रहा है।

संविदा पर काम कर रहे थे CEO

बता दें कि बालको मेडिकल सेंटर के सीईओ एस. वेंकट कुमार 2020 में रिटायर हो चुके थे। मगर मेडिकल प्रबंध ने उनके अच्छे कार्यों को देखते हुए उन्हों दो साल के लिए एक्सटेंसन दे दिया। इस बीच अस्पताल में ही काम करने वाली दो महिला स्टाफ ने उनपर #MeToo का आरोप लगाया।

 

सिक्योरिटी इंचार्ज भी आया जांच के घेर में

मामले की गंभीरता को देखते हुए बाल्को ने इसकी जांच के लिए टीम का गठन किया। भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड कोरबा के सीईओ अभिजीत पति ने स्वयं मामले की जांच पर नजर रखी। इस मामले में सीईओ, 2 महिलाएं समेत सिक्योरिटी इंचार्ज की भूमिका भी जांच की गई। जांच के आधार पर नया रायपुर के CEO से तत्काल रेजिग्नेशन ले लिया गया।

 

 

.

Recent Stories