केंद्र ने कहा- UGC-NET में गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली:स्टूडेंट की भलाई के लिए एग्जाम रद्द किया, जल्द नई तारीख का ऐलान होगा

UGC-NET एग्जाम रद्द होने पर कोर्ट ने NSUI ने दिल्ली में प्रदर्शन किया - Dainik Bhaskarकेंद्र सरकार ने 19 जून, बुधवार को UGC-NET की परीक्षा रद्द कर दी थी। यह परीक्षा इसके एक दिन पहले 18 जून को ही आयोजित की गई थी। गुरुवार को एजुकेशन मिनिस्ट्री के जॉइंट सेक्रेटरी गोविंद जयसवाल ने कहा कि हमें UGC-NET में गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली थी, बल्कि स्टूडेंट के हितों को सुरक्षित रखने के लिए हमने खुद से संज्ञान लिया है।

जयसवाल ने कहा कि हमें एग्जाम में गड़बड़ी होने के इनपुट्स मिले थे, जिसके आधार पर हमने इसे रद्द करने का फैसला लिया। इसकी डिटेल हम सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं। मामले की जांच CBI को सौंप दी गई है। अब जल्द ही रीएग्जाम की तारीख का ऐलान किया जाएगा।

उधर, कांग्रेस ने PM मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि PM हर साल परीक्षा पे चर्चा का ग्रैंड तमाशा करते हैं, लेकिन इसके बावजूद बिना लीक या फ्रॉड के एक एग्जाम नहीं आयोजित करवा सकते। कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने दिल्ली में परीक्षा रद्द होने को लेकर प्रदर्शन भी किया।

.

Recent Stories