जम्मू में पुल से गिरी बस, 10 की मौत:20 जख्मी; बस में 75 यात्री श्रद्धालु थे, अमृतसर से वैष्णो देवी जा रहे थे

जम्मू में कटरा से करीब 15 किमी दूर झज्जर कोटली के पास मंगलवार सुबह एक बस पुल से नीचे गिर गई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 20 जख्मी हो गए। मौके पर स्थानीय लोग, CRPF और SDRF ने लोगों को रेस्क्यू किया।

यह बस अमृतसर से वैष्णो देवी जा रही थी। इसमें 75 यात्री सवार थे। सभी बिहार के रहने वाले थे। जम्मू के डिप्टी कमिशनर अवनी लवासा ने बताया कि इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को GMC जम्मू में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

.

Recent Stories