राजकोट टेस्ट से बुमराह को रेस्ट:जडेजा भी नहीं खेलेंगे, कोहली का लौटना तय नहीं; सिराज-राहुल की वापसी हो सकती है

बुमराह इस सीरीज में 57.5 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं। वे 15 विकेट ले चुके हैं।तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले से आराम दिया जा सकता है। ये दावा क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज ​​​​​​की ​रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट में लिखा गया कि नेशनल सिलेक्टर्स ने टीम मैनेजमेंट से सलाह पर ये फैसला लिया है। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है।

30 साल के बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने विशाखापत्तनम टेस्ट की पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए हैं। भारत ने इस मुकाबले को 106 रन से जीता।

रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि राजकोट में 15 फरवरी से होने जा रहे इस मुकाबले से विकेटकीपर केएल राहुल वापसी कर सकते हैं। निजी कारणों के चलते ब्रेक पर चल रहे विराट कोहली का लौटना तय नहीं है। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी चोट के कारण टीम से बाहर हैं।

जसप्रीत विशाखापत्तनम टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 4 दिन में 33.1 ओवर गेंदबाजी की।
जसप्रीत विशाखापत्तनम टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 4 दिन में 33.1 ओवर गेंदबाजी की।

बुमराह को आराम क्यों दिया गया?
वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत बुमराह को आराम देकर आखिरी दो टेस्ट में तरोताजा रखना है। बुमराह इस सीरीज के दो मुकाबलों में 15 विकेट लिए हैं। वे 57.5 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं। दूसरे मुकाबले में 4 दिन के अंदर बुमराह ने 33.1 ओवर डाले हैं। हैदराबाद टेस्ट में लगभग 25 ओवर फेंके थे। ऐसे में सिलेक्टर्स को लगता है कि उन्हें आराम की जरूरत है।

.

Recent Stories