BSF कैम्प में जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

कांकेर. जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. जहां BSF के कैम्प में एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. घटना गुरुवार सुबह 6 बजे के लगभग घटी है गोली की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया. गोली की आवाज सुनते ही कैम्प में मौजूद दूसरे जवान जब मौके पर पहुंचे, तो कमरे में जवान की लाश लहुलूहान पड़ी मिली.

बता दें कि, पूरी घटना नक्सल प्रभावित कांकेर जिला के कोयलीबेकड़ा के कामटेडा कैंप की है.जहां आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया. जैसे ही जवान कैम्प में पहुंचे तो उन्होंने बीएसएफ के जवान उज्जवल नंदी की लहुलूहान लाश मौके पर औधें मुह गिरी मिली.

कांकेर एसपी सलभ कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक जवान बीएसएफ में हवलदार रेंक में पदस्थ था. मृतक जवान पश्चिम बंगाल के नाडिया जिला का रहने वाला था. जिसने आज सुबह अज्ञात कारणों से अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंच गयी है. जवान के आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है.

.

Recent Stories