जेठ ने बहू की साड़ी खींची…लाठी-डंडे से पीटा VIDEO:भतीजे संग कुल्हाड़ी लेकर आया, मकान में तोड़फोड़ की; बिलासपुर में संपत्ति को लेकर विवाद

आरोपी ने छप्पर के ऊपर से महिला को धकेल दिया।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मकान में तोड़फोड़ का विरोध करने पर जेठ ने अपनी बहू की साड़ी खींची, लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी और मकान के छप्पर पर चढ़कर तोड़फोड़ करने लगा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी महिला पर डंडे से हमला करते दिख रहा है। हमले में महिला को गंभीर चोटें आई है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

ग्राम डोंगी निवासी पीड़िता अपने ससुराल के पैतृक घर में रहती हैं। घर के ठीक सामने ग्राम पोड़ी निवासी उसका जेठ रतिराम और जेठानी रीता बाई रहती है। दोनों के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।

18 मार्च की सुबह रतिराम भतीजा आनंद मरावी के साथ गांव पहुंचा। उसने महिला से गाली-गलौज करते हुए मकान खाली करने को कहा। महिला ने मकान छोड़ने से इनकार करते हुए एक छप्पर तक नहीं छूने देने की बात कही।

.

Recent Stories