CRIME NEWS – भाभी की हत्या कर काटा सिर, सड़क पर लेकर घूमता रहा देवर, खौफनाक मंजर देख सहमे लोग

CRIME NEWS – पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। एक देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर तेज धारदार हथियार से उसका सिर काट डाला। एक हाथ में कटा सिर और एक हाथ में हथियार लहराते हुए शख्स देर तक सड़क पर इधर उधर घूमता रहा। उसका खौफनाक रूप देखकर सड़क पर जा रहे लोग सहम गए। कटा सिर लेकर देवर मंदिर के पास रूकता है और फिर मंदिर के बाहर हाथ में रखा हथियार लहराता है। फिर वह अपनी धुन में कटा सिर लेकर घूमता रहता है। घटना साउथ 24 परगना जिले के बसंती इलाका के भरतगढ़ की है। हालांकि भाभी का सिर काटकर हत्या करने वाले देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या का कारण स्पष्ट नहीं

अपनी भाभी के कटे सिर के साथ सड़क पर घूमते हुए शख्स खुद ही थाने की ओर जा रहा था। आरोपी युवक का नाम बिमल मंडल बताया जा रहा है। शनिवार की सुबह सुबह हत्या की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की खबर पाकर बासंती थाने की पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि पारिवारिक कलह के कारण ही आरोपी युवक ने भाभी की हत्या की है।

बोला आरोपी-मैं खुद ही थाने आ रहा था

पुलिस के अनुसार, घर में हुए विवाद के बाद बिमल मंडल बहुत गुस्से में था और शायद इसी वजह से उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। राहगीरों की सूचना पर जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उसने कहा मैं हथियार और सिर लेकर खुद थाने की ओर जा रहा था। पुलिस आरोपी बिमल की मानसिक स्थिति की जांच भी कर रही है।

.

Recent Stories