बिलासपुर – 13 दिसंबर की शाम सकरी थाना से कुछ दूरी पर अज्ञात हमलावरों ने, कुदुदंड निवासी संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड के बाद से ही शक की सुई संजू त्रिपाठी के भाई कपिल त्रिपाठी के आसपास घूम रही थी, आखिरकार बिलासपुर पुलिस ने संजू त्रिपाठी के पिता जय नारायण त्रिपाठी, भाई कपिल त्रिपाठी सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है


