जंग से भागे सैनिक की सिर फोड़कर हत्या VIDEO:रूसी वैगनर आर्मी की तरफ से यूक्रेन में तैनात था, कैदियों की अदला-बदली में छूटा था

यूक्रेन जंग में लड़ने से इनकार करने वाले सैनिक की रूस बेहद क्रूर तरीके से हत्या कर रहा है। हाल ही में यूक्रेन से लौटे वैगनर ग्रुप के एक सैनिक का सिर हथोड़े से फोड़कर उसे मार डाला गया। वह यूक्रेन की तरफ से छोड़े गए 63 रूसी सैनिकों में शामिल था। इसका नाम डिमिट्री याकूशैंको था और वह रूस की तरफ से जंग में शामिल प्राइवेट वैगनर आर्मी का मेंबर था।

याकूशैंको पर आरोप थे कि वह जानबूझ कर जंग छोड़ कर यूक्रेन की तरफ भाग गया था। उसने कहा था- जंग के मैदान में लड़ते हुए मुझे महसूस हुआ कि ये लड़ाई मेरी नहीं है। रूस और यूक्रेन ने 4 फरवरी को जंग के दौरान पकड़े गए सैनिकों की अदला-बदली की थी। द इनसाइडर के मुताबिक, इस पूरी घटना का वीडियो वैगनर से जुड़े ग्रे जोन नाम के एक टेलीग्राम चैनल ने पोस्ट किया है।

तस्वीर रूस की प्राइवेट मिलिट्री के भगोड़े सैनिक डिमिट्री याकूशैंको की है। इसे हथोड़े मारकर मौत की सजा दी गई।
तस्वीर रूस की प्राइवेट मिलिट्री के भगोड़े सैनिक डिमिट्री याकूशैंको की है। इसे हथोड़े मारकर मौत की सजा दी गई।

अब समझिए वीडियो में क्या है, इससे पहले क्या हुआ?
वीडियो में दिख रहा है कि याकूशैंको के सिर को टेप के जरिए ईंटों से बांधा गया है और फिर दीवार से चिपकाया है। पीछे खड़े एक व्यक्ति ने उसके सिर पर तीन बार हथोड़े से वार कर दिया और वो मर गया।

मरने से पहले याकूशैंकों ने कहा, ‘मैं आज निप्रो में था, तभी मुझे किसी ने सिर पर चोट मारकर घायल कर दिया। इसके ठीक बाद मुझे सीधे इस कैमरे में होश आया है। मुझे बताया गया है कि मुझे मौत की सजा दी जाएगी।’

याकूशैंको ने दूसरे सैनिकों को भी जंग छोड़ने को कहा था
जब याकूशैंको बॉर्डर पार कर यूक्रेन पहुंचा तो वहां यूक्रेनी सैनिकों ने उससे पूछा कि वो वहां कैसे आया। इस पर याकूशैंकों ने बताया कि मैं रेंगरेंग कर आगे बढ़ा और जब तक गोलीबारी नहीं रुकी जमीन से चिपका रहा।

याकूशैंको लड़ाई के चार दिन बाद ही बाखमुत के जरिए यूक्रेन भाग गया था। खतरों से खुद को बचाने के लिए उसने अपने पास मशीन गन और ग्रेनेड भी रखे थे। उसने बताया कि यूक्रेन पहुंचने के लिए वो धीरे-धीरे आगे बढ़ा और सप्ताह भर में वहां पहुंच गया। उसने दूसरे रूसी सैनिकों को भी जंग छोड़ अपने साथ आने को कहा था।

.

Recent Stories