कोरबा(कटघोरा)। कोरबा जिले में दर्दनाक सड़क हादसे (road accident) में मासूम की मौत हो गई है. कोरबा थाना क्षेत्र में आज दोपहर एक अनियंत्रित इंडियन ऑयल टैंकर ने 5 वर्षीय बच्चे को रौंद दिया. दर्दनाक हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से परिजनों और आसपास के लोगों में जमकर आक्रोश देखा गया. टैंकर चालक मौके से फरार हो गया है. दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.


