BREAKING: ज्ञानवापी सर्वे की 1500 पेज की रिपोर्ट पेश, ASI ने जज को खंडित मूर्तियां, घड़ा, चिह्न जैसे 250 अवशेष भी सौंपे

ज्ञानवापी के पिछले हिस्से की दीवार, जिस पर हिंदू धर्म से जुड़े निशान मिलने के दावे हैं।ज्ञानवापी मामले में ASI के एडिशनल डायरेक्टर ने वाराणसी के जिला जज को सील बंद रिपोर्ट पेश कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट 1500 से ज्यादा पेज की है। जिसमें ज्ञानवापी के सर्वे की सच्चाई क्लोज है। ASI को ज्ञानवापी के सर्वे के दौरान खंडित मूर्तियां, घड़ा, चिह्न जैसे 250 अवशेष मिले थे। इन्हें डीएम की निगरानी में लॉकर में जमा कराया गया था। इन सभी अवशेषों को भी कोर्ट में रखा गया है।

सर्वे रिपोर्ट पेश होने से पहले मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में एप्लिकेशन दी। मांग की कि सर्वे की रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में पेश हो और बिना हलफनामे के किसी को भी सार्वजनिक करने की इजाजत न दी जाए। रिपोर्ट सबमिट करने के लिए सुरक्षा के बीच 5 सदस्यीय टीम जिला जज कोर्ट पहुंची। सोमवार को ASI ने मेडिकल कारणों से 7 दिन का समय मांगा था, जिसके बाद जिला जज ने ASI को रिपोर्ट सबमिट करने के लिए 18 दिसंबर की तारीख तय की थी। आज वादी-प्रतिवादी और दोनों पक्षों के सभी वकील मौजूद रहे। ASI की टीम 5 बार सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए एक्सटेंशन ले चुकी थी।

.

Recent Stories