भिलाई। एक 25 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की खबर पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे युवक अधमरा पड़ हुआ है. पुलिस जब उसे अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है.
मिली जानकारी के लोहरसी रवेली के पास आंवला बगीचा में शनिवार की दोपहर 12-1 बजे तीन अज्ञात युवकों ने एक युवक पीट-पीटकर की हत्या कर दी. इसके बाद तीनों फरार हो गया. बताया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास में एक छोटा सा दुकान है. जहां से बाइक सवार तीन युवकों ने चखना, पानी पाउच लेकर निकले थे.


