रायपुर। आयकर विभाग ने स्टील और पॉवर प्लांट कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है. विभाग की अलग-अलग टीमों ने निर्माण टीएमटी, ग्रैविटी स्पंज एंड पॉवर, घाकुन स्टील और मारुति फेरो के ऑफिस, प्लांट के अलावा संचालकों के घर पर भी छापा मारकर दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है.जानकारी के अनुसार, ग्रेविटी फेरस और धनकुण्ड स्टील के मालिक धीरज सुराना, भवानी मोल्डर्स के सुनील अग्रवाल और निर्माण टीएमटी के मालिक राजेश तोला के रायपुर, कोरबा, रायगढ़ समेत खरोरा में दबिश दी गई है.


