Thursday, September 19, 2024

चांदी की कीमतों पर ब्रेक, बढ़ गए सोने के दाम, जानिए सोने-चांदी का रेट

आज सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। आज भारत में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 53,050 रुपये है। पिछले दिन कीमत 52,900 थी। यानी कीमतें बढ़ गई हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 57,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन 24 कैरेट सोने की कीमत 57,700 रुपए थी। आज कीमतें बढ़ गई हैं।जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

सोने की शुद्धता की पहचान के लिए आईएसओ द्वारा हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बेचा जाता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। कैरेट 24 से अधिक नहीं है, और कैरेट जितना अधिक होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।

जानिए 22 और 24 कैरेट में क्या अंतर है?

24 कैरेट का सोना 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट का सोना लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जस्ता मिलाकर आभूषण तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार है, इसका उपयोग आभूषण बनाने के लिए नहीं किया जा सकता है। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट का सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें कीमत

22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के गहनों का खुदरा रेट जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट की जानकारी के लिए आप www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट कर सकते हैं।

हॉलमार्क पर ध्यान दें

सोना खरीदते समय लोगों को उसकी गुणवत्ता का जरूर ध्यान रखना चाहिए। ग्राहक हॉलमार्क मार्क देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, हॉलमार्क का निर्धारण भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) करता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, नियमों और विनियमों द्वारा शासित है।

.

Related Posts

Comments

Recent Stories