पेड़ पर लटका मिला शव:युवक के शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या की जताई आशंका, नहीं मिला सुसाइड नोट

पेड़ पर फांसी में लटकते मिला युवक का शव। - Dainik Bhaskarजांजगीर-चांपा के कोटन खार में पेड़ पर फांसी में लटकते हुए एक युवक का शव मिला है। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इससे युवक की हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कोटन खार में एक युवक का नीम के पेड़ पर फांसी से लटका हुआ शव मिला है। युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक युवक की पहचान अमृत दास महंत (उम्र 20 साल) निवासी इंदिरा नगर के रूप में की गई।

पुलिस की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई कर शव को पेड़ से नीचे उतरा गया।
पुलिस की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई कर शव को पेड़ से नीचे उतरा गया।
.

Recent Stories